ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में रक्षक ही भक्षक हो गया है : श्रवण अग्रवाल

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल में बक्सर के बनारपुर में स्थानीय पुलिस के द्वारा आधी रात में किसानों के घर में घुसकर बर्बरता पूर्वक उनके परिवारों महिलाओं और बच्चों की पिटाई करने तथा किसानों की गिरफ्तारी एवं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे वहां के किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने की घोर निंदा करते हुए कहा कि बिहार में रक्षक ही भक्षक हो गया है। महागठबंधन की सरकार राज्य में लोगों पर जुल्म और अत्याचार कर रही है। राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों और नौजवानों को लगातार टारगेट किया जा रहा है। राज्य की पुलिस के द्वारा किसानों और नौजवानों पर निरंतर दमनकारी रवैया का इस्तेमाल कर उनकी जायज मांगों को लाठी के जरिए दबाया जा रहा है। राज्य में पुलिस के बर्बरता पूर्ण रवैया से लोगों में भारी जनाक्रोश है। वर्तमान महागठबंधन सरकार राज्य की जनता का समस्याओं का समाधान करने के बजाए निरंतर आम जनमानस के लिए समस्या एवं व्यवधान उत्पन्न कर रही है जिसका खामियाजा नीतीश कुमार को अपने समाधान यात्रा में उठाना पड़ रहा है। उनके समाधान यात्रा में जगह-जगह जनता का जन आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.