ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में खत्म हो गया NDA, मुकेश सहनी बोले.. मुझे गठबंधन से भगाया जा रहा है

विधान परिषद चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के अंदर शुरू हुआ विवाद अब कलह की ओर बढ़ गया है। बीजेपी और जेडीयू ने अपनी तरफ से सीट बंटवारे को लेकर कल अधिकारिक ऐलान कर दिया उसके बाद वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश साहनी ने भी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी।
लेकिन अब मुकेश सहनी ने सबसे बड़ा ऐलान किया है मुकेश साहनी ने कहा है कि बिहार में एनडीए खत्म हो चुका है मुकेश सहनी ने कहा है कि मैं गठबंधन छोड़कर नहीं जा रहा बल्कि मुझे एनडीए गठबंधन से भगाया जा रहा है बिहार में एनडीए केवल दो पार्टियों तक ही सीमित रह गया है।मुकेश सहनी ने कहा कि मेरे और जीतनराम मांझी के बूते पर सरकार टिकी हुई है। मुझे किसी अंजाम की परवाह नहीं है। मुकेश सहनी ने कहा कि अगर एनडीए है तो सीट एनडीए के अनुसार ही बंटना चाहिए था लेकिन वीआईपी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। अब हम अपने दम पर 24 सीटों पर लड़ाई लड़ेंगे। जिस तरह से पहले एनडीए था अब वैसा एनडीए नहीं रहा। मैं एनडीए नहीं छोड़ रहा मुझे भगाया जा रहा है। हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर होने जा रहे चुनाव को लेकर जेडीयू-बीजेपी ने सीटों का बंटवारा कर लिया गया। सीट बंटवारे का एलान करते समय बीजेपी और जेडीयू ने कहा कि वे मुकेश सहनी औऱ जीतन राम मांझी की पार्टी के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें समझा लेंगे. विश्वास में ले लेंगे. दो घंटे बाद ही बीजेपी-जेडीयू का विश्वास टूट गया. मुकेश सहनी की पार्टी ने बिहार की सभी 24 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. हालांकि मांझी की पार्टी सरेंडर करने की मुद्रा में दिख रही है।बता दें कि शनिवार को भी मुकेश सहनी की पार्टी ने NDA में सीट बंटवारे के दो घंटे बाद बयान जारी किया था। बीजेपी से सवाल पूछा-सहयोगी पार्टी को फैसला लेने से पहले विश्वास में लिया जाता है या फिर फैसला लेकर विश्वास में लिया जाता है। वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि उनकी पार्टी किसी विश्वास में आने वाली नहीं है। वह बिहार में एमएलसी की सभी 24 सीटों पर मजबूती से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. वीआईपी पार्टी ने कहा कि बीजेपी को एमएलसी चुनाव में सीट बंटवारे से पहले निषाद आरक्षण पर जवाब देना चाहिये।उधर सीट बंटवारे से पहले बड़े दावे कर रहे जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी सरेंडर कर दिया है. मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने सीट बंटवारे में दो सीटों की मांग की थी। उनकी मांग को नकार दिया गया इससे हम पार्टी आहत है। लेकिन एमएलसी चुनाव में दो सीटों के लिए हम पार्टी बिहार में एनडीए को नहीं तोड़ेगी। बिहार में वह एनडीए गठबंधन औऱ सरकार में बनी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.