ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिलाओं ने खगौल थाने में सीखा साइबर फ्रॉड से बचने के गुर

खगौल। बिहार पुलिस विभाग की तरफ़ से पटना के 69 थानों में महिला एवं बाल सुरक्षा पैनल का गठन पूर्व में किया गया है जिसके द्वारा पिछले डेढ़ साल से पटना के हर थाने में महिला और बाल सुरक्षा के मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाता है।
सोमवार को बिहार पुलिस विभाग और आंगन ट्रस्ट के सहयोग से महिला बाल सुरक्षा पैनल की महिलाओं का खगौल थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी, अवर निरीक्षक तरुण कुमार‌ की मदद से खगौल थाना परिसर में साइबर फ्रॉड से बचाओं के गुर सिखाये गये।
साइबर फ्रॉड से बचाओं की इस ट्रेनिंग में तीन थाना क्षेत्र खगौल,दानापुर और रूपसपुर की महिलाएं एवं लड़कियां शामिल हुई। ट्रेनिंग में मौजूद आंगन ट्रस्ट के राज्य प्रशिक्षक कल्पना मिस्त्री के अलावा राष्ट्र सेविका समिति की सेविका श्रीमती संगीता सिन्हा भी शामिल थी। लड़कियों तथा महिलाओं में बढ़ती मोबाइल की प्रवृत्ति के बीच होने वाले लाभ व हानि तथा अपने आप को कैसे सुरक्षित रखे इसके गुर सिखाये गये। कल्पना मिस्त्री ने बताया कि महिलाएं जानकारी के अभाव के कारण कई बार साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाती हैं l कड़ी मेहनत से कमाये गये पैसे सतर्क नहीं रहने के कारण साइबर फ्रॉड आसानी से ठग लेते हैं l
कई महिलाओं ने अपने समस्याओं एवं अनुभव को बताया कि मुझे भी साइबर फ्रॉड का कॉल आया था और मैं कैसे इससे बची। सतर्कता के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। कल्पना मिस्त्री ने ट्रेनिंग में मौजूद महिलाओं से कहा कि आपने जो यहां सीखा उसे अपने जानने वालों को भी बतायेंगे। अगर कभी साइबर फ्रॉड के झांसे में फंस जाये तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने में दें और जितना हो सके सतर्क रहें। इसके अलावा पहचान पत्र,अकाउंट पिन या ओटीपी की जानकारी किसी भी व्यक्ति से शेयर ना करें।सप्ताह में एक दिन प्रशिक्षित सभी महिलाएं व लड़कियां अपने अपने क्षेत्र के बस्तियों में हेल्प डेस्क का आयोजन करेंगी जिसमें सम्बन्धित क्षेत्र के थाने के पुलिस पदाधिकारी भाग लेंगें।
इस पैनल में खगौल थाने से संगीता सिन्हा,ललिता देवी, शोभा देवी,पूजा कुमारी, अंजली देवी और सुशीला देवी रूपसपुर से निशु कुमारी, मुन्नी देवी, रूपा कुमारी, रीना देवी,चंचल देवी, दुलारी देवी दानापुर से सरिता देवी, गुड़िया देवी, रिमझिम कुमारी, रीता देवी, सोनी देवी, ममता कुमारी, सेजल,आरती कुमारी,अंशु, निशु और रिशु आदि लोगों ने त्रैमासिक प्रशिक्षण में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.