ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जदयू बड़े पैमाने पर करेगा अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती का आयोजन : उमेश सिंह कुशवाहा

2 फरवरी 2023 को राजधानी पटना समेत सभी जिलों और प्रखंडों में मनाई जाएगी अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती

जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में होगा मुख्य कार्यक्रम, जिसमें शीर्ष नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

पटना। प्रदेश जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार जदयू अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती का आयोजन बड़े पैमाने पर करेगा। उन्होंने आज पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया कि 2 फरवरी 2023 को अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती प्रदेश से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर तक मनाने की तैयारी में जुट जायें। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में होगा जिसमें शीर्ष नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वहीं सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में और प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में जयंती समारोह होगा। इसको लेकर पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्तागण तैयारी में जुटे हुए हैं। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हम सभी को अपने पुरखों का सम्मान करने और उनके आदर्शों पर चलने का संस्कार दिया है। अमर शहीद जगदेव प्रसाद शोषितों-वंचितों की आवाज और संघर्ष की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हमें इस बात का गौरव है कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके विचारों और आदर्शों को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। जदयू के सभी कार्यकर्ताओं का यह नैतिक दायित्व है कि उनके नेतृत्व में हुए विकास-कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। यही बिहार-लेनिन जगदेव बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। जयंती समारोह के माध्यम से हम पुन: इस बात की शपथ लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.