ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना के बहादुरपुर में भारी बवाल हॉस्टल की छत से दो बहनों को फेंका एक की मौत आक्रोशितों ने पुलिस पर किया पथराव, दो आटो में लगायी आग

राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शिव शक्ति नगर में गुरूवार को एक 5 मंजिला मकान की छत से अपराधियों ने दो नाबालिग बहनों को नीचे फेंक दिया। इस हादसे में एक बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे को घायल अवस्था में लोगों ने पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उक्त छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस दौरान लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहादुरपुर पुलिस पर लोगों ने जमकर पथराव शुरू कर दिया। दो आटो को आग के हवाले कर दिया। इस पथराव में बहादुरपुर थाना प्रभारी, सुलतानगंज थाना प्रभारी सहित एक दर्जन से अधिक पुलिस जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दोनों बच्चियां की पहचान फल विके्रता नंदलाल गुप्ता की बेटी 10 वर्षीय शालू और 12 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर के नजदीक शव शक्ति नगर में मुन्ना जी के मकान में बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराए पर रहती थी। 5 मंजिला मकान की छत पर कुछ बदमाश छिपे हुए थे। गुरुवार की शाम छत पर कपड़ा फैलाने गयी दोनों बहनों को बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया। छत से नीचे फेंकने के बाद बड़ी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बुरी तरह घायल हो गई। गंभीरावस्था में नाबालिग बच्ची को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा। वहीं दूसरी ओर इस हादसे से लोग आक्रोशित हो उठे और मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव करने के साथ ही दो आटो को आग के हवाले कर दिया।
लोगों द्वारा पथराव किए जाने के बाद बहादुरपुर के थाना प्रभारी मो. अनवर खान, दारोगा सूर्यकांत, हवलदार प्रकाश ताप्ती, आरक्षी रवि रंजन, राम अवतार प्रसाद, ड्राइवर सूजन प्रसाद सहित सुल्तानगंज प्रभारी को भी गहरी चोटें आई है। कई पुलिसकर्मियों ने तो भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और लोगों के बीच बवाल जारी था

पुलिस कर रही है पूछताछ
मौके से पकड़े गए युवक का नाम विवेक कुमार है। पुलिस ने बताया कि दरभंगा निवासी विवेक कुमार 2012 से ही नंदलाल के मकान स्थित लाज में रह कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि नीतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति के कहने पर उसने दोनों लड़कियों को छत से फेंका है। इस घटना के बाद से संदलपुर में तनाव की स्थिति बनी है। लोगों की पिटाई से आरोपित युवक विवेक कुमार भी जख्मी हुआ है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे। इनका कहना है कि आरोपित विवेक ने लाज मालिक की दो बेटियों को छत से क्यों फेंका? इसका सही जवाब अभी नहीं मिल सका है। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस गहन जांच करेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.