ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बालू माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट तैयार, स्पेशल ब्रांच की खुफिया एजेंसी ने विभाग को सौंपी सूची

पटना: बालू के अवैध खनन में संलिप्त अधिकारियों को अब बिहार सरकार नहीं बख्शने वाली है। स्पेशल ब्रांच की ओर से खुफिया जानकारी मिलने के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने अपने अधिकारियों को भी कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच की खुफिया एजेंसी ने खान एवं भूतत्व विभाग को बालू माफियाओं की लिस्ट सौंपी है। जिसमें हर जिले के बालू माफियाओं के बारे में सूचना मुहैया करवाई गई है।खान एवं भूतत्व विभाग के द्वारा मिल रही जानकारी के अनुसार, सभी क्षेत्रीय अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारी को इस लिस्ट में शामिल बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने बालू माफियाओं के खिलाफ प्रतिरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दरअसल, खान एवं भूतत्व विभाग को लगातार अवैध खनन की शिकायत अपने अधिकारियों के खिलाफ मिल रही थी, जिसके बाद स्पेशल ब्रांच के द्वारा जांच करवाई गई, इसमें कई तरह के चौंकाने वाले साक्ष्य प्राप्त हुए।बता दें कि बिहार में बालू से कहीं ना कहीं भारी-भरकम कमाई होती है और अवैध बालू में लगे माफियाओं की कमाई पर भी सरकार की नजर है। दरअसल, बालू से होने वाली कमाई में कई हिस्सेदारी भी है। बालू के अवैध कारोबार को रोकने के लिए डीएम का भी सहयोग लेने को कहा गया है। कुल मिलाकर बात करें तो बालू के अवैध खनन में संलिप्त अधिकारी और माफियाओं पर गाज गिरनी तय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.