ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रालोजपा प्रदेश कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पूण्य तिथि मनाई गयी

पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 33वाँ पूण्य तिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में पटना में राष्ट्रीय लोजपा और दलित सेना के सदस्य ने रामविलास पासवान स्मृति सभागार में मनाया गया। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल्य चित्र पर माला चढ़ाकर तथा पुष्पाजंली अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंली लोगों ने दी। आगे श्री चन्द्रवंशी ने बताया कि कर्पूरी जी गरीबों दलित अतिपिछड़ा वंचित, शोषित लोगों के भगवान थे जिन्होनें अपने शासनकाल में गरीबों के आरक्षण देकर कमजोर वर्ग के लोगों को स्वभिमान के साथ जीना सिखाया। आगे चन्द्रवंशी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक इमानदार राजनेता थे जिनकी जीवनी खुली किताब की तरह है। युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि आज भी कर्पूरी ठाकुर प्रासंगिक है जिन्होनें अतिपिछड़ा समाज के लोगो को लड़ना और पढ़ना सिखाया बिहार जैसे राज्य दो बार मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री का कुर्सी को सुशोभित किया जो कल्पना से परे है। इनके बताये हुए रास्ते पर ही चलकर हमसब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रो0 उसमानी साहब, चन्दन कुमार, डाॅ मनीष स्वर्णकार, देवेन्द्र कुशवाहा, कृष्णा पासवान, राधाकान्त पासवान, अंकित दूबे, रंजीत कुशवाहा, मनीष त्यागी, अमित दांगी, राजेश कुमार, सद्याम हुसैन, विक्की यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में हिस्सा लिया और फूल माला चढ़ाकर श्रद्धाजंली अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.