ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका, शंभू सिंह पटेल एवं सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश JDU में शामिल

पटनाः बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का थामन थाम लिया है। उनके साथ कैमूर से कांग्रेस नेता शम्भू सिंह पटेल भी कांग्रेस छोड़ जदयू में शामिल हो गए हैं।

पटना के एसकेएम में आयोजित मिलन समारोह में शुभानंद मुकेश एवं शम्भू सिंह पटेल अपने अनेक कार्यकर्ताओं के साथ जदयू में शामिल हो गए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौेके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री अशोक चौधरी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

बता दें कि शुभानंद मुकेश ने पिछले दिनों अपने कार्यकर्ताओं के साथ जदयू में शामिल होने की घोषणा की थी। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था कि अब वे कांग्रेस में नही रहेंगे और जल्द ही जदयू में शामिल हो जाएंगे। वहीं उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए उन्हें छह साल के लिए निलंबित कर दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.