ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नुक्कड़ नाटक के ज़रिये लोगों को वित्तीय साक्षरता पर जागरूक किया

पटना। भारतीय रिज़र्व बैंक पटना द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय जागरुकता अभियान में इमैजिनेशन संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिये लोगों को वित्तीय साक्षरता पर जागरुक किया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘सही वित्तीय बर्ताव-करे आपका बचाव’ का पटना के गाँधी मैदान, बुद्धा स्मृति पार्क, कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, पटना ज़ू, बैरिया बस स्टैंड, पटना जंक्शन जैसी जगहों पर प्रदर्शन कर लोगों को जागरुक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि किन बैंकों में ग्राहकों के पैसे सुरक्षित हैं, ऑनलाइन फ्रॉड से लोग कैसे बच सकते हैं, डिजिटल लेनदेन कितना सरल हो गया है, संदिग्ध संदेश, कॉल, लिंक या वेबसाइट आदि के प्रति सतर्क रहें, किसी लिंक और अनचाहे कॉल पर कुछ भी शेयर न करें, आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में पैसे जमा करने के फायदे इत्यादि इत्यादि। भारतीय रिज़र्व बैंक पटना और इमैजिनेशन की और से चलाए जा रहें इस अभियान में नुक्कड़ नाटक के ज़रिए करीब 5000 लोगों को वित्तीय साक्षरता पर जागरुक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.