ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुशील मोदी ने कहा रूकेगा नहीं जदयू में विद्रोह

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने नगालैंड में जदयू के एक मात्र विधायक और पार्टी की राज्य इकाई के भाजपा को समर्थन देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार जदयू में विद्रोह का सिलसिला रोक नहीं पाएँगे। श्री मोदी ने कहा कि बिहार में पहले उपेंद्र कुशवाहा और फिर पूर्व सांसद मीना सिंह ने तेजस्वी प्रसाद यादव को उत्तराधिकारी घोषित करने और कांग्रेस से समझौता करने के विरुद्ध जदयू से इस्तीफा दिया। यह आग नागालैंड तक पहुँच गई। जदयू ने नागालैंड विधानसभा की आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी सिर्फ एक सीट जीत पाई। और जो जीते, उन्होंने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दे दिया। श्री मोदी ने कहा कि नगालैंड चुनाव में जदयू ने करोड़ो रुपये खर्च किये थे। वहां सभा करने नीतीश कुमार भी गए थे, लेकिन पार्टी केवल एक सीट जीत पायी। हताशा में जदयू ने भले ही अपनी नागालैंड इकाई को भंग कर विधायक को दल से निकाल दिया, लेकिन इससे पार्टी में विद्रोह को दबाया नहीं जा सकेगा।कहा कि नगालैंड चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी जदयू का वोट प्रतिशत घट गया। पार्टी राष्ट्रीय दल का दर्जा नहीं प्राप्त कर सकती।
श्री मोदी ने कहा कि जो पार्टी राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर अपना अस्तित्व नहीं बचा सकती, उसके नेता राष्ट्रीय राजनीति में विपक्ष को एक कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.