ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दो दिवसीय राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सबसे तेज धावक बने शिशिर व प्रियांशी

दर्जन भर खिलाड़ियों ने अपने जिले का नाम किया रौशन

पांच हजार मीटर की दौड़ में पाटलिपुत्रा के पृथ्वी एवं सोनी ने मारी बाजी

खगौल। नगर के जगजीवन स्टेडियम में ट्रैक क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप सम्पन्न हो गया। इस चैपियनशिप मे दर्जनों खिलाड़ियों ने अपने जिले व क्षेत्र का नाम रौशन करते हुए कई मेडल जीते। रविवार को हुए प्रतियोगिता में सबसे तेज धावक का खिताब परशुराम स्पोर्ट क्लब, पटना के शिशिर कुमार एवं संत कैरेन्स स्कूल की प्रियांशी ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रौशन किया। पुरूष वर्ग में 5 हजार मीटर दौड़ में पाटलिपुत्रा स्पोर्टस कॉमफ्लैक्स के पृथ्वी कुमार ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं 5 हजार मीटर महिला वर्ग में सोनी कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दूसरे दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 5000 मीटर, एवं जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जेवलिन थ्रो महिला वर्ग में गुड़िया कुमारी एवं अंडर 18 वर्ग में आरा की तान्वी कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 200 मीटर महिला वर्ग में बाढ़ की अंशु कुमारी, लड़की वर्ग में बाढ़ की दुर्गेश नंदनी व अंडर 12 में बाढ़ के ही सोनिया कुमारी से स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर अंडर 12 में रेलवे स्कूल के कुंदन कुमार, मेन्स वर्ग में पाटलिपुत्रा के शिवम यादव एवं लड़कियों में बाढ़ की सानिया कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को यूथ एसोशिएशन पाटलीपुत्रा यूनिट की संरक्षक श्रीमती अनामिका सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सुजीत कुमार, डॉ. गौतम भारती, आईवीएफ, इंदिरा बिहार के हेड डॉ. दया निधी शर्मा, डॉ संजेश कुमार गुंजन, राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी मो. इस्लाम ने मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ट्रैक क्लब के अध्यक्ष सुधीर मधुकर, सचिव संजीव कुमार जवाहर आदि ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.