ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेहरू युवा केंद्र ने युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया

पटना। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), पटना में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा आयोजित किया गया। उक्त जानकारी राम जानकी प्रगति सेवा के सचिव अर्पणा बाला ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर फोटोग्राफी, भाषण, डांस, पेंटिंग एवम कविता प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित भी किया गया। अर्पणा बाला ने बताया कि कार्यक्रम मे राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान और संस्थान के सदस्यों ने सक्रीय रुप से अपनी भागीदारी निभाई। वहीं नेहरु युवा केन्द्र के युवा अधिकारी ने भी अपनी अभिव्यक्ति में राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के सचिव अर्पणा वाला को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ऊक्त अवसर पर कार्यक्रम मैनेजर दीपेंद्र मणि ने राम जानकी प्रगति सेवा के सचिव अर्पणा बाला को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अर्पणा बाला ने अपने संबोधन में कहा कि राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान की सदस्य ऋतु प्रिय ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त होने से राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान का गर्व बढ़ा है। उन्होंने अपनी भवनाओं को व्यक्त करते हुए संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों को धन्यवाद दी और कहा कि आपलोगो ने मुझे अपने जीवन में कुछ करने का एक अलग की प्रेरणा दिये हैं जिसके करना जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम मे आज फोटोग्राफी मे प्रथम स्थान मिला है। उक्त अवसर पर संस्थान के सचिव अर्पणा बाला ने अपने सदस्यों के साथ मिल कर ऋतु प्रिय को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.