ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विवादित बयान पर मिली सजा से राहुल गांधी लें सबक : तारकिशोर प्रसाद

चौकीदार चोर है के लिए राहुल गांधी कोर्ट में पहले ही मांग चुके हैं माफी

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि राहुल गांधी को विवादित बयान पर मिली सजा से सबक लेना चाहिए। ‘चौकीदार चोर है’ कह कर नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले राहुल गांधी को तो 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने जबरदस्त सजा दी। राहुल गांधी खुद कोर्ट में इसके लिए माफी भी मांग चुके हैं। अब कोर्ट ने उनके कुबोल की सजा देकर उन्हें सबक सिखाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विगत लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसको लेकर राहुल गांधी के खिलाफ सूरत की कोर्ट में केस दर्ज कराया गया था। कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है, हालांकि सजा के एलान के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

श्री प्रसाद ने कहा है कि कोर्ट का यह फैसला भाषाई संयम के लिए भी सबक है। कोई कितनी भी बड़ी हैसियत वाला व्यक्ति हो, किसी को गाली देने और अपमानित करने का उसे अधिकार नहीं है। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। राहुल गांधी को अपने कुबोल के लिए देश के लोगों से भी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.