ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विकास वैभव के मार्गदर्शन में युवाओं का मनोबल ऊंचा

पटना। पूर्ण निष्ठा से हम अकेले कार्य करें या समूह में, सफलता तभी कदम चूमती है जब, हौसला बुलंद करने के लिए कोई पास में है। यह भी सच्चाई है कि भारत की रीढ़ की हड्डियों में से एक हड्डी बिहार भी है। इसलिए, इस हड्डी को कोई संक्रमण न लगे यह भारत के सेहत के लिए भी परम आवश्यक है। तभी, भारत विश्व में विख्यात होगा और अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा मजबूती से प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर, विजेता बन सकता है। इसी राष्ट्र चेतना को जगाने का प्रयास आईपीएस विकास वैभव लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के मंच से कर रहे हैं। युवाओं में मानवीय संवेदनाओं को जगाने और उन्हें स्वाबलंबी बनाने हेतु कृत संकल्पित आईपीएस विकास वैभव निरंतर कठोर परिश्रम कर रहे हैं। दुखद पहलु यह है कि राष्ट्र निर्माण की राह में लघुवाद जैसे तीक्ष्ण और नुकीले पत्थर भी हैं। लघुवादियों ने इस तरह के नोकदार पत्थर बिहार के प्रगति और युवाओं के भविष्य के रास्तों पर बिछा रखा है कि कभी कभी उनसे टकरा कर पांव चोटील और हृदय व्यथित हो जाते हैं। इन्हीं पत्थरों के बीच जातिवाद जैसी विषबेल लताओं ने अपनी जड़ों को जमा रखा है। बावजूद अवरोधों के, आईपीएस विकास वैभव ने बिहार के प्रगति में और युवाओं के भविष्य में बाधक इन तमाम पत्थरों को हटाने का संकल्प लें लिया है। और, बिहार के युवाओं की आंखों पर पड़े काले चश्में को उतार कर, उन्हें सामूहिक रूप से वास्तविकता से परिचय करा रहे है। उन्हें नींद से जागृत करा रहे है। युवा भी तन मन समर्पित करते हुए, आईपीएस विकास वैभव द्वारा बढ़ाएं गए हौसलों और मनोबल के साथ चलने को तैयार हो गए हैं। बिहार का निर्माण संभव हो रहा है। एक साथ लाखों हाथ अपने बिहार के बोझ को ढोने के लिए सजग, तटस्थ हैं। और, बुलंदियों के साथ डट गए हैं। निराश हो रहे युवाओं को लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान से आशाएं बढ़ गई हैं। ईमानदार आईपीएस विकास वैभव को अपना सही शुभ चिंतक और मार्गदर्शक मानने वाले बिहारियों के हौसलों में जबर्दस्त इज़ाफा हुआ हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान से जुड़े लोगों की सोच पवित्र हैं। शुभ कार्य करने के लिए सब आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए ईमानदार लोगों का साथ भी मिलते जा रहा हैं। बिहार की इतनी बड़ी युवा आबादी को सही दिशा निर्देश देने का यह पवित्र समय फिर वापस नहीं लौट कर आ सकता है। इसलिए, लगातर मैं अपनी मातृभूमि ऋण को चुकाने के खातिर बौद्धिकों और सज्जनों को इस अभियान से जुड़ने के लिए आह्वानित भी करता रहता हूं। कई पत्रकार मित्र सहजता से लेट्स इंस्पायर बिहार से जुड़ चुके हैं। और, अपनी लेखनी के माध्यम से बिहार को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हज़ारों कलम एक साथ बिहार का भविष्य लिखने के लिए तैयार हो गई हैं। इन बौद्धिकों को अच्छे से पता हैं कि अपने बिहार के क्या बेहतर है और कौन बेहतर है। आज भी बिहार के युवाओं में विश्व की बुलंदियों को छूने का साहस मौजूद हैं। बस उन्हें सही दिशा दिखाने वाला चाहिए। और, इस कार्य को आईपीएस विकास वैभव अच्छी तरह से निभा रहे हैं। और, अन्य लोगों के लिए आदर्श बन रहे है। और, यह सुखद अनुभूति हो रही है कि इनके मार्गदर्शन में युवाओं का मनोबल बिहार को सशक्त करने की दिशा में बढ़ रहा हैं।निश्चिंत है कि प्रगति की राह में आगे बढ़ने में देरी जरुर हो रही है। परन्तु, मंजिल और लक्ष्य प्राप्ति दुरूह कार्य नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.