ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीएन बनर्जी स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए प्याऊ

पटना। स्पेशल ओलंपिक के एथलीट एवम जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के बच्चों की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए टीएनबनर्जी रोड छज्जू बाग में गुरुवार को “प्याऊ” का उद्घघाटन किया गया। जो दिव्यांग बच्चों एवं खिलाड़ियों के हित में काम करने वाली संस्था “भरत चिंतामणि दिव्यांग फाउंडेशन” एवं स्पेशल ओलंपिक के खिलाड़ियों के द्वारा संचालित किया जाएगा। इस मौके पर स्पेशल ओलंपिक के 20 बच्चों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थी कि ‘हम भी है देश के भविष्य, हमें भी समाज के मुख्य धारा में जोड़ो’। संस्था के डॉ धनंजय कुमार ने बताया “स्पेशल ओलंपिक के बच्चों का हौसला देख वे नतमस्तक हैं। बच्चों का कहना है के उनके मन में भी सेवाभाव है, उन्हें भी समाज और देश के लिए कुछ करना है। बच्चों ने कहा कि लोग उनसे नफरत मत करें और उन्हें भी समाज के मुख्य धारा में शामिल करें। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक के प्रशिक्षक संदीप मिश्रा, लायंस क्लब पटना गूंज की प्रेसिडेंट नीतू डूबे, जोन चेयरपर्सन कामिनी सिन्हा, पूर्व जिलापाल देशबंधु गुप्ता, वीणा गुप्ता, प्रकाश नंदा, संगीता नंदा, प्रिंस राजू, राजेश कुमार एवम माधुरी कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.