ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

17 फरवरी को बिहार विधान मंडल को संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

पटना: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसकी जोर-शोर से तैयारी चल रही है। ट्रेनिंग से लेकर सुरक्षा तक के उपाय किये जा रहे हैं। बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश के विधायकों और एमएलसी के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिहार विधानसभा की ओर से 17 फरवरी को बिहार विधानमंडल के सदस्यों के लिए ‘प्रबोधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। वे इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मौके पर मुख्यमंत्री अतिथि होंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करने की सहमति दे दी है। सभी विधायक, बिहार विधान परिषद के सदस्य तथा बिहार के लोकसभा सदस्यों को प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की ओर से कई तक तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उसी के तहत यह प्रबोधन कार्यक्रम भी हो रहा है। इसमें लोकसभा अध्यक्ष सदस्यों को विधायी कार्य के बारे में जानकारी देंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि इससे सदस्यों को काफी लाभ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.