ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना के कॉरपोरेट विज्ञापन में धूम मचा रहा ये कपल

पटना। देश के नामचीन मीडिया शिक्षण संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया से जनसंचार की पढ़ाई कर निकले संदीप पांडे, स्वभाव से गंभीर हैं, लेकिन क्रिएटिव और इन्नोवेटिव व्यक्ति हैं। तो दूसरी तरफ शोख अदा, चुलबुली आवाज की धनी, सिंगर और ग्लैमरस लुक वाली जिज्ञासा हैं। जो इनकी जीवन संगिनी है। इन दोनों की जोड़ी ‘जिज्ञासंदीप’ की जोड़ी कहलाती है।

वर्ष 20 के जून में जब कोरोना चरम पर था, तो इन्होने ऑनलाइन शादी का आयोजन किया। और मिडिया में सुर्ख़ियों में आये। त्रासदी के बीच डिजिटल शादी के इस नव-विचार की खूब चर्चा हुई। इसे 15 लाख से भी अधिक व्यूज मिले। मिले तो कुछ यूं मिले कि अब ये तीन हो गए हैं। दो साल की बेटी वान्या भी डिजिटल स्टार है और इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव रहती है।

संदीप तकनिकी मामलों के जानकार हैं। इन दिनों ‘भौकाल’ नाम से एक सोशल प्लेटफॉर्म लांच करने की तैयारी में जुटे हैं। इनका मानना है कि ये प्लेटफोर्म सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक वरदान साबित होगा। इससे पहले संदीप रेडियो मिर्ची में प्रोग्रामिंग हेड थे। जबकि आरजे जिज्ञासा रेडियो मिर्ची, बनारस और बिग एफएम, पटना में रेडियो जॉकी रही हैं। जिज्ञासा अच्छी एक्टर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी गायिका भी हैं।

पिछले साल, छठ पूजा पर इनका गाना, बबुनी के पापा रिलीज हुआ था। जिसकी क्रिएटिविटी की खूब सराहना हुई थी।भोजपुरी में ये एक नया प्रयोग था। इस बावत संदीप बताते हैं कि इस बदलते दौर में इन्टरनेट और सोशल मीडिया किसी के होने का पांचवा आयाम है। ऐसे में तकनीक और डिजिटल मीडिया पर आपका स्ट्रोंग प्रेजेंस ही आपको ग्लोबल रीच देगा। इससे कोई भी बिजनेस ग्रो कर पायेगा। विज्ञापन एक ऐसा ही माध्यम है, जिससे आप अपने ब्रांड के विशेष होने के प्रति लोगों का विश्वास जीत पाते हैं।

बताते हैं कि ऐसा कई बार देखने में आया है कि कुछ सेकेंड का एक विज्ञापन लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ देता है। लेकिन इस तरह के विज्ञापन को बनाने में थीम, लोकेशन, लाइट, कैमरा, मॉडल, एडिटिंग, ग्राफिक्स, मिक्सिंग जैसी कई सारी विद्याओं को प्रयोग कर घण्टों समय देना पड़ता है। कोर्पोरेट विज्ञापन के लिए या डिजिटल कैम्पेन के लिए या अच्छे विजुअल एड के लिए, बिहार के ब्रांड्स दिल्ली, मुम्बई जैसी मेट्रो सिटीज की ओर रुख करते हैं। क्योंकि वहां अधिक प्रोफेशनल टच मिलता है। पर पटना में भी बहुत अच्छे टैलेंट्स हैं। ऐसे में ब्रांड्स को लोकल कंपनीज़ को मौक़ा देना चाहिए। इसी सोच के साथ हमने विज्ञापन निर्माण भी शुरू किया है।

वैसे बता दें कि संदीप जहां सिवान से हैं, वहीं जिज्ञासा गोपालगंज की मूल निवासी हैं। ये दोनों लोग स्वभाव से खांटी भोजपुरिया और जमीन से जुड़े हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.