ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दहेज पीड़ित महिला को न्याय दिलाने पहुंची मानव अधिकार रक्षक टीम

दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़ित महिला अमुक के कांड संख्या 02/22 को लेकर मानव अधिकार रक्षक टीम 23 फरवरी (बुधवार) को भोजपुर (आरा) पहुंची।

सूत्रों के अनुसार अमुक महिला ने बहुत समझौते के बाद भी लगातार पति द्वारा प्रताड़ित होने पर मजबूरन महिला थाना में दिसम्बर महीने में पति के द्वारा दहेज प्रताड़ना का आवेदन दिया था, जिसमें महिला थाना ने 05 जनवरी को महिला का केस दर्ज किया और उसके बाद केस को सुपरविजन के लिए सदर एसडीपीओ को भेज दिए गया।

पिछले वर्ष मानव अधिकार रक्षक टीम की संस्थापिका रीता सिन्हा एवम महिला मंडल टीम के द्वारा दोनों पक्षों को महिला थाना के समक्ष बैठकर समझौता भी करवाया गया था, लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई, जिसके कारण कल दिनांक 22 फरवरी को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं संस्थापिका रीता सिन्हा ने भोजपुर के एएसपी से फोन पर बात की और उन्हें बताया कि इस मामले में उन्हें स्वतंत्र गवाह चाहिए, एएसपी ने कहा कि अगर मामले की जांच हुई है तो आपकी टीम भी स्वतंत्र गवाह बना सकते है। संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा ने एएसपी को आश्वाशन दिया की मैं स्वयं वहा आकर पुरी मामले को आपके समक्ष रखूंगी।

बुधवार को मानव अधिकार रक्षक टीम में संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी, कानूनी सलाहकार ओम प्रकाश, बख्तियारपुर प्रखंड प्रवक्ता सूरज, एक्टिव मेंबर आरती कुमारी थी।

मानव अधिकार रक्षक टीम के उपर्युक्त दल ने भोजपुर (आरा) पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले को उनके सामने रखी। SP को आवेदन दी और एएसपी से मिलकर स्वतंत्र गवाह को प्रस्तुत किया। एएसपी ने गवाह के ब्यान सुना और मानव अधिकार रक्षक टीम को आश्वासन दिया कि 2 दिनों में लड़के की गिरफ्तारी की वारंट जारी कर दी जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.