ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में 15 से 18 वर्ष के 57.87 फीसदी बच्चों को मिली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

“12 से 15 वर्ष के बच्चों की सूची हो रही तैयार”

पटना: भारत सरकार ने कोरोना के कोर्बेवैक्स वैक्सीन को 12 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार आने वाले दिनों में जल्द ही अब 12 से 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू करेगी। 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण पूर्व से ही चल रहा है। हालांकि इसमें बिहार की रफ्तार काफी स्लो है। अभी तक 15 से 18 वर्ष के 83.46 लाख टार्गेट बच्चों में 48,24,885 बच्चों को ही फर्स्ट डोज का टीका लगा है। यह लगभग 58 परसेंट है। 12 से 15 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन की सुगबुगाहट के बीच शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों से इस एज ग्रुप के बच्चों का आंकड़ा जुटाना शुरू कर दिया है। डाटा जुटाने की तैयारी में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पहले से ही बच्चों का डाटा तैयार करने में जुटा है। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने जानकारी दी कि पूर्व में भी सभी प्राइवेट स्कूलों ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों का आंकड़ा कलेक्ट कर सरकार को दिया था। इसी प्रकार 12 से 15 वर्ष के बच्चों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े प्रदेश के 25,000 स्कूलों को यह निर्देश दिया है कि सभी स्कूल 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन जल्द कंप्लीट करें। स्कूल में जब भी वैक्सीनेशन कैंप लगे, यह सुनिश्चित करें कि उस दिन टार्गेट एज ग्रुप के सभी बच्चे वैक्सीनेटेड हों। इसी बीच प्रदेश में अगर पूर्व से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक 15 से 18 वर्ष के 61,70,776 बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ है. इसमें फर्स्ट डोज की संख्या 48,24,885 है। सेकंड डोज की संख्या 13,45,881 है। प्रदेश में अभी तक 57.87 प्रतिशत बच्चों को पहले डोज का टीका लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.