ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक, बजट सत्र को लेकर चर्चा

पटनाः बिहार विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है और हर स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा बिहार डीजीपी और मुख्य सचिव के साथ अहम बैठक की। जहां सुरक्षा संबंधित जो भी एहतियात हैं, उनपर चर्चा हुई। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने 23 फरवरी को ही मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। लेकिन डीजीपी और मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान यात्रा में थे। इसी कारण बैठक में नहीं आ सके और बैठक को स्थगित करना पड़ा था। अब गुरुवार को मुख्य सचिव डीजीपी और सभी अधिकारी के साथ विधानसभा अध्यक्ष बैठक किया। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। बजट सत्र को लेकर यह अहम बैठक है। बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा और मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री विधायक इस दौरान यहां आएंगे तो सुरक्षा सहित जो भी एहतियात हैं सभी किए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले विजय सिन्हा ने सभी दलों के नेताओं के साथ भी बैठक की थी. जहां उन्होंने सभी विधायकों से कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा. प्रबोधन कार्यक्रम के बाद सबकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह भी किया है कि उनकी सक्रियता और सरकार की सजगता के कारण शत प्रतिशत प्रश्नों का उत्तर पिछले बार की तरह इस बार भी होना चाहिए.आपको बताएं कि 28 फरवरी को बिहार का बजट भी पेश होगा और बजट सत्र को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. आईबी के तरफ से विधानसभा परिसर और विधानसभा के अंदर कहां-कहां कैमरा लगे उसका भी निरीक्षण किया गया है. साथ ही कहीं से कोई सुरक्षा में चूक ना हो, उसकी पूरी कोशिश हो रही है. इस बार बजट सत्र लंबा होगा और लंबे बजट सत्र में कई तरह की चुनौतियां होती हैं, उन सब को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.