ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू यादव की जमानत पर सुनवाई अब 1 अप्रैल को, रिम्स में मनेगी होली

पटनाः बहुचर्चित चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद के बेल के मुद्दे पर झारखंड हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गयी है। अब यह सुनवआई 1 अप्रैल को होगी। सीबीआई की विशेष अदालत से 5 साल की जेल और 60 लाख रुपए जुर्माना की सजा मिलने के बाद लालू प्रसाद के समर्थकों और परिजनों की नजर हाईकोर्ट में होने वाली आज की सुनवाई पर टिकी हुई थी। सीबीआई कोर्ट के इस फैसले को लालू प्रसाद के वकीलों ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए जमानत देने की मांग की है। लालू प्रसाद के इस जमानत याचिका पर जस्टिस एके सिंह की अदालत में सुनवाई होगी। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में 21 फरवरी को सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए लालू समेत चार दोषियों को अधिकतम 5 साल की सजा सुनाई है। इससे पहले भी उन्हें चारा घोटाला के अन्य चार मामले में उन्हें सजा दी गई है। उन सभी मामले में उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर की।सभी मामले में हाई कोर्ट ने उन्हें आधी सजा काटने के आधार पर जमानत दिया है। उन्हें एक मामले में 7 वर्ष की सजा दी गई है उस सजा में भी वे आधी सजा काट चुके हैं. ऐसे में इस मामले में उन्हें 5 वर्ष की सजा दी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.