ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कार्तिक मास्टर को हर कीमत पर जिताइये, गद्दारी करनेवालों को सजा दी जाएगी:  तेजस्वी प्रसाद यादव

पटना 14 मार्च, 2022
बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद पूरी तरह से गंभीर है। जिसमें आज प्रदेश के 24 सीटों में से 16 सीटों पर एक साथ राजद प्रत्याशी नामांकन करने जा रहे हैं। इसमें पटना सीट से आज उम्मीदवार बनाए गए कार्तिक कुमार भी अपना नामांकन किये हैं।
उनके नामांकन से पूर्व खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यक्रम स्थल  पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्तिक कुमार का समर्थन करने और पार्टी के हाथों को मजबूत करने की बात कही।
पटना के सेंट्रल मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पार्टी के 16 प्रत्याशी नामांकन करने वाले हैं। इन्होंने ने बताया कि आज समय की कमी के कारण ज्यादा समय नहीं दे पा रहा हूं, लेकिन होली के बाद सभी के साथ एक बार फिर मिलूंगा। पार्टी के लिए जो इमानदार हैं उनको सम्मान, लेकिन जो भी विरोध करेगा उसपर अनुशासनात्मक कारवाई होगी।
तेजस्वी यादव ने पार्टी के बागी नेताओं को सीधे-सीधे चेतावनी दे डाली। इन्होंने ने कहा कि पार्टी के लिए जो लोग इमानदार रहेंगे, उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। लेकिन जो लोग पार्टी के खिलाफ काम करेंगे, उन्हें किसी हाल में माफ नहीं किया जाएगा और उन्हे सजा मिलेगी।
तेजस्वी ने कहा कि किसी को गुमराह होने की जरुरत नहीं है। सभी मजबूती के साथ राजद महागठबंधन के उम्मीदवार कार्तिक कुमार को चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाकर राजद और महागठबंधन को मजबूत करने का काम करें ,पटना के सभी साथियों के मोहब्बत और उनके द्वारा मजबूती के साथ खड़े रहने से मुझे पूरा यकीन है कि कार्तिक मास्टर साहब भारी बहुमत से जीतेंगे और विधान परिषद में मजबूती के साथ चुने हुए पंचायत जनप्रतिनिधियों की बातों को रखने काम करेंगे। इन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पंचायती राज व्यवस्था को डबल इंजन सरकार कमजोर करने में लगी है और उनके अधिकारों में लगातार कटौती कर रही है, जबकि पूर्ववर्ती राजद सरकार ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान की।
इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पटना स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद चुनाव प्रभारी श्री भोला यादव, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र, विधायक डॉ रामानंद यादव, रीतलाल यादव, श्रीमती रेखा पासवान, अनिरुद्ध यादव, माले के विधायक संदीप सौरभ, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, पटना जिला अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, निराला यादव, गुलाम रब्बानी, राजेश पाल, विनोद यादव, देवकिशुन ठाकुर, लाडला खान, शैलेश यादव, शंकर शर्मा, मोहम्मद अफरोज आलम, श्याम सुंदर सिंह, भरत यादव, जेम्स  यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, राजेश यादव, संतोष यादव, दिलीप यादव, मुश्ताक आलम, प्रमोद सिन्हा, पटना के पंचायत  के जनप्रतिनिधि, राजद के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे। 11ः20 बजे राजद प्रत्याशी के तौर पर पटना के जिलाधिकारी के समक्ष कार्तिक कुमार ने 10 प्रस्तावक के साथ तीन सेट मे नामांकन पत्र दाखिल किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.