स्थानीय प्राधिकार कोटे की सभी 24 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय: उमेश सिंह कुशवाहा
बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंत्री श्री अशोक चैधरी, श्री मंगल पांडेय एवं श्री संतोष कुमार सुमन के साथ भोजपुर, गया एवं रोहतास की सभाओं को किया संबोधित।
एनडीए प्रत्याशी श्री राधाचरण साह (भोजपुर-बक्सर), श्रीमती मनोरमा देवी (गया-जहानाबाद-अरवल) एवं श्री संतोष कुमार सिंह (सासाराम-कैमूर) को विजयी बनाने की अपील।
बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, सोमवार 14 मार्च 2022 को भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय एवं लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन के साथ संयुक्त भ्रमण कार्यक्रम के तहत भोजपुर, गया और रोहतास गए। इस दौरान उन्होंने बिहार विधान परिषद चुनाव (स्थानीय प्राधिकार) के एनडीए प्रत्याशी श्री राधाचरण साह (भोजपुर-बक्सर), श्रीमती मनोरमा देवी (गया-जहानाबाद-अरवल) एवं श्री संतोष कुमार सिंह (सासाराम-कैमूर) के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया और सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने इन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जहां बिहार में ‘‘न्याय के साथ बिहार के समावेशी विकास’’ को संभव किया, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘‘सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ की बात करते हैं। श्री नीतीश कुमार विकसित बिहार का विज़न लेकर चल रहे हैं तो श्री नरेन्द्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार करने में लगे हैं। एनडीए ने हमेशा बिहार की जनता की उम्मीद और विश्वास के अनरूप काम किया है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस विधानपरिषद चुनाव में सभी 24 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सभी तबकों और सभी क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने जो किया वो स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने नहीं किया। पंचायती राज और नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण उनका युगांतरकारी निर्णय था। इससे बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव जीत कर आईं। इस बार स्थानीय प्राधिकार के विधान परिषद चुनाव में 58ः महिलाएं वोटर हैं, क्योंकि 8ः सामान्य सीटों पर भी महिलाएं विभिन्न पदों के लिए जीती हैं। श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को जो हक, जो स्थान और जो सम्मान दिया, उसे हमारी माँ, बहन, बेटियां ध्यान में रखेंगी और उनके हाथों को मजबूत करेंगी।