पुनपुन में किशोरियों को कोविड-19 का वैक्सीन दिया गया।
पुनपुन प्रखंड के डुमरी पंचायत के मध्य विद्यालय में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 का वैक्सीन दिया गया। बताया जाता है कि यह वैक्सीन 16 मार्च से आरंभ हुआ है। प्रतिदिन बच्चों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है और सभी बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है एक भी बच्चा छूटे नहीं।