ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फुलवारी में फल विक्रेता की हत्या पत्नी के साथ अवैध संबंध में लिप्त प्रेमी ने कराई, मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

पटना के फुलवारी शरीफ में फल विक्रेता संतोष चौधरी की चाकुओं से गोदकर हुई हत्या कांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उसकी पत्नी के साथ नाजायज रिश्ता कायम रखने वाला उसका प्रेमी सद्दाम ने ही उसकी हत्या कराई थी। पुलिस का कहना है कि मृतक संतोष चौधरी की पत्नी शकुंतला देवी का अवैध संबंध फुलवारी शरीफ थाना के नजदीक फल बेचने वाला मोहम्मद सद्दाम के साथ चल रहा था।
इस अवैध संबंध का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। यह बात संतोष ने अपने पिता और माता को भी पहले बता चुका था। उसके बावजूद दो छोटे-छोटे बच्चों का मुंह देख कर वह अपनी चरित्रहीन पत्नी के साथ किसी तरह गुजारा कर रहा था । तीन-चार दिन पहले भी संतोष जब अचानक घर पहुंचा तो कमरे में उसकी पत्नी शकुंतला देवी प्रेमी सद्दाम के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली थी।
इसके बाद सद्दाम और संतोष चौधरी झगड़ा झंझट हुआ। सद्दाम ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में मृतक संतोष चौधरी के पिता कृष्णा चौधरी ने संतोष की पत्नी शकुंतला देवी उसके प्रेमी मोहम्मद सद्दाम के खिलाफ बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना अध्यक्ष आर रहमान ने बताया कि संतोष की हत्या में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के अवैध संबंध का मामला सामने आया है।
फिलहाल मामला दर्ज होते ही पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में चाकू मारने वाले बदमाश की तलाश भी सरगर्मी से की जा रही है जो फुलवारी शरीफ के चुनौती कुआं इलाके के पास रहने वाला है

Leave A Reply

Your email address will not be published.