ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना बिहटा स्वर्ण व्यवसाई मंटू हत्या मामले का मुख्य शूटर को पुलिस ने किया

स्वर्ण व्यवसाई मंटू हत्या मामले का मुख्य शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,महाकाल गैंग का सरगना निकला शूटर
गुरुवार को बिहटा पुलिस ने हत्या एवं लूट के मामले में फ़रार चल रहे आरोपित को गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुये नवादा जिले के पिरौता गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिरौता गांव निवासी बिपिन कुमार उर्फ बिपिन सिंह के पुत्र रविशंकर कुमार उर्फ रवि सिंह के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया की बिहटा बाजार में ज्वेलरी दुकान से लूट एवं हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मंटू गुप्ता हत्या में मुख्य शूटर का काम किया था। साथ ही गिरफ्तार आरोपी के पिता विपिन कुमार उर्फ विपिन सिंह वर्तमान में बिहटा वायुसेना में मेडिकल विभाग में तैनात है।
इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी महाकाल गैंग से भी संबंध रखता है इसके ऊपर हत्या, लूट जैसे कई मामले पटना जिले के अलग-अलग थाने में दर्ज है। ज्ञात हो कि बीते साल अगस्त माह में बिहटा बाजार स्थित माँ विंध्यवासिनी जेवल्स दुकान के मालिक मंटु कुमार सोनी को लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।
जहां इस मामले में ब्लाइंड केस था। जो गुप्त सूचना पर करवाईए करते हुये पुलिस ने पहले पांच अपराधी को जेल भेजा था साथ ही हत्या और लूट मामले में शामिल हथियार को जब्त कर लिया था। वही एक शूटर फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.