ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BDO का कद प्रखंड विकास पदाधिकारी किस ब्लॉक में होंगे कार्यपलाक पदाधिकारी, सरकार ने सभी DM को दिया ‘ये’ आदेश

पटना बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में बीडीओ और प्रखंड पंचायत पदाधिकारी की भूमिका लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। सरकार ने साफ कर दिया है की सभी प्रखंडों में विभागीय कार्य के लिए निकासी एवं व्यंजन पदाधिकारी फिलहाल प्रखंड विकास पदाधिकारी ही होंगे. इस संबंध में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है

सभी डीएम को निर्णय की दी गई जानकारी
पंचायती राज विभाग ने पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी के संबंध में निर्णय की जानकारी सभी डीएम को दी है.सरकार ने बताया है कि वैसे प्रखंड जहां नवनियुक्त(परीक्ष्यमान) प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पदस्थापित हैं उन प्रखंडों में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी फिलहाल पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में आवंटित प्रखंड के पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में उन प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी ही फिलहाल काम करेंगे. जिन प्रखंडों में नियमित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पदस्थापित हैं अथवा पदस्थापित किए जाएंगे वह उन प्रखंडों के पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. राज्य के सभी प्रखंडों में विभागीय कार्य के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी फिलहाल प्रखंड विकास पदाधिकारी ही होंगे

बिहार सरकार ने साफ कर दिया है कि किन प्रखंडों में बीडीओ कार्यपालक पदाधिकारी होंगे और कहां प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी। दरअसल, कई ब्लॉक में इस तरह की शिकायत सरकार को मिल रही थी। इसके बाद प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और बीडीओ के कार्यपालक पदाधिकारी रूप में किन प्रखंड़ों में काम करना है इसकी स्थिति स्पष्ट कर दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.