ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केयर इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात की

केयर इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका के क्षेत्र में केयर इंडिया द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केयर इंडिया ने जन शिक्षा और सामुदायिक स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार का शिशु मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। बिहार सरकार ने संस्थागत प्रसव एवं महिला कल्याण के दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को संचालित किया है, जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं। भूमिहीनों को आवास हेतु जमीन देने के क्रम में महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुल्क में छूट दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना तथा बिहार सरकार की कन्या उत्थान योजना के सकारात्मक लाभ दिख रहे हैं। बिहार में मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। वर्तमान वर्ष के मैट्रिक के परीक्षाफल में लड़कों से लगभग 4 प्रतिशत अधिक लड़कियां सफल रही हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से बिहार में महिलाओं के शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में बेहतरी आई है। केयर इंडिया के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में लर्निंग टूल्स के माध्यम से बच्चों की शिक्षा हेतु कार्यक्रम चलाने एवं उसमें सहयोग करने की इच्छा जतायी।
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान केयर यू.एस.ए. प्रोग्राम स्ट्रेटजी एवं इंपैक्ट की वाइस प्रेसिडेंट सुश्री मधु देशमुख, केयर इंडिया के चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर श्री मनोज गोपाल कृष्णा, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री देवर्षि भट्टाचार्या, तकनीकी निदेशक डॉ० श्रीधर, केयर इंडिया पटना हेड डॉ० सुनील बाबू सहित अन्य वरीय प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.