पुनपुन से हुए टॉपर का सम्मान समारोह
पुनपुन संवाददाता/पुनपुन क्षेत्र में नालंदा ट्यूटोरियल स्थिति वहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने बिहार इंटरमीडिएट में पुनपुन क्षेत्र से टॉपर हुए। साइंस टॉपर विशाल कुमार 445 अंक, कनिका पटेल को 442 अंक प्राप्त हुए। बहुत से छात्र-छात्राएं 400 अंक के पार हुए। टॉपर का कहना है कि हमने 24 घंटा में 12 से 18 घंटा पढ़ने के लिए समय दिए । साथ ही साथ ग्रुप डिस्कशन किए। हमारे गुरु डॉ० एस के नारायण, डॉ० अमित कुमार, डॉ०अजीत कुमार, डॉ० डीके रंजन द्वारा पढ़ाए एवं गाइड लाइन पर ही मुझे टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।