दल का नहीं जन- जन का सेवक–कर्णवीर सिंह यादव
पुनपुन संवाददाता/पटना स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार श्री कर्णवीर सिंह यादव हमारे संवाददाता से बातचीत में उन्होंने बताया कि हम समाज के सच्चे सेवक हैं हम किसी दल का मोहताज नहीं है गरीबों तथा जन -जन का सेवक हूं। हर सुख -दुख में साथ रहने वाले क्षेत्र का बेटा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह से जनप्रतिनिधियों का हत्या हो रहा है यह काफी चिंता का विषय है अगर हमें जनप्रतिनिधि सेवा करने का मौका दिए तो सुरक्षा के लिए बेहतर से बेहतर कदम उठाएंगे।