BJP के मंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर किया: कहा था-नरेंद्र मोदी को भागलपुर की जमीन में गाड़ देंगे
बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री सम्राट चौधरी के पिता औऱ पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने आज भागलपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया शुकनी चौधरी ने भागलपुर के एसीजेएम- प्रथम सह एमपी-एमएलए कोर्ट के सहायक अपर सत्र न्यायाधीश प्रबल दत्ता की अदालत में बुधवार को आत्मसमर्पण किया शकुनी चौधरी के खिलाफ 8 साल पुराने मामले में कोर्ट ने उनकी जमानत को रद्द कर दिया था। इसी मामले में जमानत के लिए शकुनी चौधरी ने सरेंडर किया
नरेंद्र मोदी को भागलपुर की जमीन में गाड़ देंगे
शकुनी चौधरी के खिलाफ भागलपुर में आठ साल पहले आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था. 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भागलपुर के शाहजंगी मैदान में चुनावी सभा में भाषण देते हुए नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था उन्होंने तब प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें भागलपुर की जमीन में गाड़ देने की बात कही थी चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था बाद में उन्होंने इस मामले में जमानत ले ली थी इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है लेकिन वे कई तिथियों में लगातार अनुपस्थित रहे इसके बाद कोर्ड ने उनके बेल बांड को खारिज कर दिया था
बुधवार को शकुनी चौधरी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया और उन्हें फिर से जमानत दे दी गयी. कोर्ट में बहस करते हुए शकुनी चौधरी के वकील ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. इसके कारण वे कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाये इसके बाद विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दिया
कुर्की जब्ती का आदेश
उधर शकुनी चौधरी के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता से जुड़े एक दूसरे मामले में भी अदालत ने उनकी जमानत को रद्द करते हुए कुर्की जब्ती का आदेश दे रखा है शकुनी चौधरी के वकील ने कहा कि उस मामले में भी वे गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे