ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में फोरलेन पर चलना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से देना होगा 10 प्रतिशत अधिक टोल टैक्स

पटना: बिहार में फोरलेन पर चलना महंगा होने जा रहा है।सरकार ने एक बार फिर से अच्छी सड़क के बदले अधिक टैक्स लेने का फैसला किया है।सरकार ने टोल टैक्स में करीब 10 प्रतिशत तक की बढोतरी कर दी है।हर 60 किमी पर सरकार टॉल टैक्स वूसलने का काम कर रही है, ऐसे में पटना से दरभंगा जाने में ही करीब 17 रुपये अधिक कर देने होंगे।टोल टैक्स प्लाजा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बिहार में अब एनएच 57 पर टोल टैक्स बढ़ जायेगा। मुजफ्फरपुर और पूर्णिया को जोड़ने वाले इस्ट वेस्ट कोरिडोर पर 1 अप्रैल से गाड़ियों का दौड़ना महंगा हो जाएगा। होलसेल प्राइस इंडेक्स में 12 फ़ीसदी के इजाफे के बाद एनएचएआई ने 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा पर 8 से 11 फीसदी तक के टोल टैक्स में इजाफा करने का फैसला किया है।एनएच 57 पर 10 फीसदी टोल टैक्स बढ़ाया गया जाएगा।मुजफ्फरपुर के मैठी स्थित टोल प्लाजा सहित पूर्णिया तक पहुंचने में चारों टोल प्लाजा पर 8.33 से लेकर 10.32 फीसदी तक टोल टोक्स में वृद्धि हुई है।एनएचएआई दरभंगा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सूरज प्रकाश ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। मैठी टोल प्लाजा पर फिलहाल, सिंगल जर्नी के लिए चार चक्के के हल्के वाहन के लिए 120 रुपए टोल टैक्स लिए जा रहे हैं। 24 घंटे के अंदर मैठी टोल प्लाजा पर डबल जर्नी के लिए 215 रुपए वसूले जाएंगे. वहीं जिले में निबंधित व्यवसायिक वाहन के सिंगल जर्नी के लिए 50 फीसदी अर्थात 65 रुपए लिए जाएंगे, जबकि, एक माह में 50 बार सिंगल जर्केनी लिए हल्के वाहन से 4405 रुपए लिए जाएंगे।इसके साथ ही सभी टोल प्लाजा के 20 किमी परिधि में निबंधित गैर व्यावसायिक वाहनों से प्रतिमाह 315 रुपए लिए जाएंगे. दूसरी ओर मुजफ्फरपुर बरौनी एनएच के महंथ मनियारी टोल प्लाजा पर भी टोल वसूली के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है।पिछले साल भी अप्रैल महीने में एनएचएआई ने टोल टैक्स में इजाफा किया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले ही कह चुके हैं कि अगर आप अच्छी सड़कों पर चलना चाहते हैं तो आपको टोल देना होगा।गडकरी ने पिछले दिनों संसद में कहा था कि अच्छी सड़कों पर गाड़ियां अच्छी माइलेज देती है और इससे पेट्रोल की खपत से बचत होती है और यही बचत का थोड़ा हिस्सा सरकार टोल के तौर पर लेना चाहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.