पटना में बदमाशों ने फिर गोली मारकर की व्यवसायी की हत्या इलाके में मचा हड़कंप
पटना सिटी में आये दिन गंभीर अपराध को अपराधी अंजाम दे रहे हैं इसी कड़ी में एक बार फिर से पटना सिटी में अपराधियों ने एक व्यवसाई को गोली मार दी है जिसके बाद से पटना सिटी के मंडी में दहशत व्याप्त हो गया है मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के बंदरिया गली के पास की है जहां पर रंग का कारोबार करने वाले एक युवक को इस बार अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है अपराधियों ने उसे सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी है जिसके बाद से पूरे मंडी बाजार में दहशत व्याप्त हो गया है
हालांकि घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है लेकिन इस हत्या से पुलिस की पेट्रोलिंग गस्ती की पोल खुल गई है महज थाने से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को कहे तो चुनौती दे डाली है हम आपको बता दें कि लगातार तीन दिनों में दो थाना क्षेत्रों में करीब 5 लोगों को अपराधियों ने गोली मारी है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और करीब 3 लोग घायल है
आपको बता दें कि पहली घटना चौक थाना क्षेत्र के भामाशाह गली में 2 दिन पहले दही व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी थी और ठीक उसके अगले ही दिन चौक थाना क्षेत्र के ही मिर्चाई गली में प्रमोद बांग्ला सहित उनके बेटे और उनके स्टाफ को अपराधियों ने गोली मार दी थी अब ठीक अगले दिन यानि अभी-अभी पटना सिटी में फुटपाथ पर रंग की दुकान करने वाले युवक को अपराधियों ने गोली मार दी हालांकि जिस तरह से अपराधी राजधानी पटना में ताबड़तोड़ कई हत्याओं की घटना को अंजाम दे रहे है उससे बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए है फिलहाल मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में लगी हुई है घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद हुए है