शराब माफिया गिरफ्तार।
पुनपुन। पुनपुन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम कुमार उम्र 34 वर्ष पिता अरुण प्रसाद घर सिपारा डीह 10 लीटर शराब के साथ गुप्त सूचना के आधार पर स्वर्गीय कामेश्वर सिंह के स्मारक के पास पकड़ा गया। बताया जाता है कि रामकुमार हब्बीपुर मुसहरी से शराब लेकर पटना जा रहा था। पुनपुन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जनता में हम लोगों के द्वारा जागरूकता फैलाने का काम किया गया। जो शराब पीते हैं तथा बेचते हैं पकड़ा जाने पर उसे कड़ी सजा दिया जाएगा।