ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंग्रेजों से माफी मांगने वाले मना रहे वीर कुंवर सिंह की जयंती- जगदानंद सिंह

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्य कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
माल्यार्पण के बाद जगदानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि आज वीर सावरकर के पदचिन्हों पर चलने वाले, अंग्रेजों से माफी मांगने वाले वीर कुंवर सिंह की जयंती को राजनीतिक इवेंट बनाकर स्वयं का बखान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सपूतों के सपनों के अनुरूप देश की मजबूती के लिए नफरत के खिलाफ सभी को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगायी, उसमें एक बड़ा नाम बाबू वीर कुंवर सिंह का है। लड़ते-लड़ते उनकी बांह में अंग्रेजों की गोली लगी तो उन्होंने अपनी तलवार से बांह काटकर मां गंगा को भेंट चढ़ा दी। जगदानंद ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह ने एकता के बल पर देश की लड़ाई में योगदान दिया। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, वृषिण पटेल, डॉ. तनवीर हसन, प्रो. सुबोध कुमार मेहता, एजाज अहमद, बंटू सिंह, मृत्युंजय तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.