गाय की तस्करी करते युवक पकड़ा गया।
पुनपुन प्रखंड के अंतर्गत जट डुमरी के पास बिहटा सरमेरा रोड पर गाय की तस्करी करने वाला युवक मुन्ना कुमार उम्र 30 वर्ष पिता बालेश्वर यादव घर कंधा, थाना किसनार, जिला छपरा से पिकप पर 6 गाय 5 बच्चे के साथ बंगाल ले जा रहा था। जिसे पुनपुन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे धर दबोचा। छानबीन के आधार पर गाय तस्करी करने वाला युवक निकला। जिसे जेल भेज दिया गया।