ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गौशालाओं के संरक्षण और संवर्धन के होंगे प्रयास। गोवंश तस्करी की रोकथाम हेतु उठाए जाएंगे सख्त कदम : उपमुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा…गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी जिलों के गौशालाओं के अध्यक्ष और सचिवों की होगी शीघ्र बैठक।

पटना। बिहार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में पटना जिला अंतर्गत ग्यासपुर विधिपुर, बख्तियारपुर में आयोजित गोवंश आधारित प्राकृतिक खेती जन-जागरण अभियान एवं किसान सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय सिर्फ पशु नहीं बल्कि गौ माता के रूप में प्रतिष्ठित हैं एवं मानव जीवन के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि गोवंश की तस्करी को रोकने हेतु बिहार सरकार सख्त कदम उठाएगी। गोवंश के संवर्धन और संरक्षण के लिए सभी जिलों के गौशालाओं के अध्यक्ष और सचिवों की शीघ्र बैठक होगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी अधिकांश आबादी कृषि पर आधारित है। कोरोना की वैश्विक परिस्थिति के बावजूद हमारे किसान, पशुपालकों, मत्स्य पालकों ने अर्थव्यवस्था को गतिशील रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे वैश्विक संकट के बावजूद बिहार का विकास दर 2.5 प्रतिशत रखने में हम कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब उद्योग धंधे ठप हो गए थे, ऐसी स्थिति में हमारे किसान और पशुपालकों ने जीवटता का परिचय देते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दौरान गरीबों को नि:शुल्क अनाज और सबके लिए नि:शुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की, जिसके लिए संपूर्ण देश उनका आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश सबल हुआ है। वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत की मजबूत विदेश नीति से भारत का वैश्विक दबदबा कायम हुआ है।
उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए बिहार सरकार ने आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय के अंतर्गत योजनाओं को क्रियाशील किया है। पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत गोवंश विकास संस्थान की स्थापना हेतु कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी गोवर्धन योजना को लागू किया है एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे स्थित इलाकों में 5 किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की योजनाएं संचालित की गई हैं। साथ ही, जैविक खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि खेतों में रसायनों और खादों के इस्तेमाल से भूमि की उर्वरता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जबकि प्राकृतिक खेती और जैविक खेती से मिट्टी की उत्पादकता कई गुना बढ़ती है। गोवंश और प्राकृतिक खेती को अपनाने से कृषि की लागत कम होती है, वहीं दूसरी ओर किसानों की आय में भी वृद्धि होती है। यह पर्यावरण संरक्षण और संतुलन के लिए भी काफी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में जैविक कॉरिडोर वाले जिलों में गोवंश आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतर पहल किया जा रहा है, जिससे हमारे किसान भाई, पशुपालक काफी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि गोवंश तस्करी को रोकने की चुनौती से निपटने की दिशा में हम मजबूती से काम करेंगे। सरकार इसके लिए हर संभव प्रयास करेगी।
उक्त मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर, प्रदेश किसान मोर्चा के श्री सरोज रंजन पटेल, श्री सियाराम सिंह, श्री राम विनय सिंह, श्री जगन्नाथ ठाकुर सहित अन्य सम्मानित नेतागण, बख्तियारपुर मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण और भारी संख्या में किसान भाई, पशुपालक, मत्स्य पालक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.