ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजनीतिक उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा ब्राह्मण समाज परशुराम सेवा संघ सह राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया परसुराम जन्मोत्सव।

आपसी प्रतिस्पर्घा छोड़ एकजुट हो ब्राह्मण समाज : देवेश चन्द्र ठाकुर
ब्राह्मण समाज का रहा है राष्ट्र निर्माण में योगदान : राजन तिवारी
पटना/03 मई 2022।। परशुराम सेवा संघ सह राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से स्थानीय विद्यापति भवन सभागर में ब्राह्मणों के अराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। जहां वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल दिया। समारोह के उद्घाटनकर्ता सूबे के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र व शस्त्र दोनों के लिए प्रख्यात थे। वे ज्ञान व शक्ति दोनों के उपासक थे। वे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज को सही दिशा देते थे। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि आदिकाल से आजादी काल तक ब्राह्मण समाज की भूमिका अहम रही है। समाज निर्माण में इस समाज की भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि ब्राह्मण समाज में आपसी प्रतिस्पर्धा ज्यादा है जिस कारण से यह समाज विकास नहीं कर पा रही है। इसलिए इस समाज को प्रतिस्पर्घा की बातों को छोड़कर समाज के नवनिर्माण को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा, विष्णु महेश में ब्रह्मा का कही मंदिर नही है जबकि विष्णु का कहीं- कही मंदिर है जबकि शिव का मंदिर ज्यादा है। क्योकि शिव विध्वंशक है उनसे लोगों को डर है हमें भी लोगों को अपनी ताकत बताना होगा। समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कहा कि हमारा समाज शुरू से गरीब रहा है मगर हमारा योगदान समाज को शिक्षित करने व संस्कार देने में रहा है इसलिए हमे उचित राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए समाज के उन्नयन में अगर कोई संघर्ष करने की भी आवश्यकता पड़ेगी तो मैं पीछे नहीं हटूंगा समाज मेरी पहली प्राथमिकता है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक दलों को हमे समय समय पर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा तब ही वे हमें सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी देंगे। सिर्फ याचक बनकर हमारा विकास नहीं होगा हमें भी शासक के खिलाफ परशुराम बनना होगा। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने परशुराम के शस्त्र और शास्त्र शक्ति की व्याख्या करते हुए कहा ब्राहमण समाज की उपेक्षा उसे आज राजनीति हाशिए पर लेकर आ गई है जिसके लिए एकजुट होकर विरोधी शक्तियों के विरुद्ध शंखनाद करने की आवश्यकता है ब्राह्मण समाज की उपेक्षा किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी देश की स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक आधुनिक राष्ट्र के निर्माण में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका को कोई भुला नहीं सकता चाहे स्वतंत्रा आंदोलन की पहली लड़ाई चंपारण आंदोलन के महानायक पंडित राजकुमार शुक्ल को आज भी भारत रत्न से वंचित करने की साजिश चल रही है जिसका ब्राह्मण समाज पुरजोर विरोध करेगी और अपने हक को लेकर रहेगी । श्री भट्ट ने कहा कि आज भी कई ब्राह्मण पुरोधाओ की प्रतिमा सरकारी भेदभाव के कारण कहीं देखने को नहीं मिलती है जो चिंता का विषय है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपनी प्रदीप प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए मेरी जहां भी मौजूदगी की जरूरत पड़ेगी मैं अवश्य वहां खड़ा मिलूंगा। जदयू के प्रवक्ता अभिषेक जाने परशुराम के कृतित्व और व्यक्तित्व पर ऐतिहासिक काल से अब तक विस्तार से प्रकाश डालें कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक अंजनी तिवारी धन्यवाद ज्ञापन किये ।प्रदेश सचिव राजेश मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. आनंद ठाकुर ने किया। इस मौके पर विधायक नीतीश मिश्रा, ब्राह्मण नेता शंकर झा, गरीब जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक झा,मैथिली ब्राह्मण संघ नेपाल के अध्यक्ष भगवान झा, आध्यात्मिक गुरु कमला पति त्रिपाठी, डीआईजी अरविन्द ठाकुर, विवेकानंद ठाकुर, विवेकानंद झा, आशा झा, भानु पांडेय,प्रदीप पांडेय ,शिवदत्त ठाकुर ,टीपु मिश्र,मनीषा झा, प्रियंका झा, चंदन ठाकुर, प्रियरंजन ठाकुर,पीके झा प्रेम सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
जितेन्द्र मिश्रा
प्रदेश अध्यक्ष

Leave A Reply

Your email address will not be published.