ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्री जी ने झाड़ा पल्ला तो फरियादी ने ‘मंत्री’ से कहा- ठीक है आपलोग भी ‘कोर्ट’ से ही वोट ले

पटना बिहार बीजेपी की तरफ से सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा कोटे के मंत्री शिरकत करते हैं। नेतृत्व की तरफ से प्रति दिन 1 या 2 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाती है। भाजपा कार्यालय में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायत  सुन मंत्री अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हैं। हालांकि कई फरियादियों की शिकायत होती है कि उनके समाधान की दिशा में मंत्री ने कोई ठोस पहल नहीं की। आज बुधवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में दो मंत्री पहुंचे और लोगों की शिकायत सुनी। लेकिन एक फरियादी को जब मंत्री ने कोर्ट जाने की नसीहत दी तो फरियादी ने कह दिया कि ठीक है वोट भी कोर्ट से ले लीजिएगा

बीजेपी दफ्तर में सहयोग
जहानाबाद से आये एक कार्यकर्ता ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय से शिकायत की। फरियादी की शिकायत उनके विभाग से ही जुड़ी हुई थी। दरअसल, जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड-19 के पार्षद संजय कुमार ने मंत्री रामसूरत राय से शिकायत किया कि उनके वार्ड में पंद्रह सालों से जमीन का रसीद नहीं काटा जा रहा। तब के डीएम ने इस पर रोक लगाई थी जो आज भी जारी है। इसके पहले उस मोहल्ले की जमीन का रसीद काटा जाता था। वार्ड पार्षद ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय से फिर से शुरू कराने की मांग की। फरियादी ने कहा कि कागज पर ‘मालिक’ उल्लेख है। इस वजह से कहा जा रहा कि यह जमीन सरकारी है। मालिक गैरमजरूआ बताकर रसीद काटना बंद कर दिया गया है,जबकि काफी पहले से उस जमीन का रसीद काटा जा रहा था

Leave A Reply

Your email address will not be published.