ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वैष्णोदेवी जा रही ट्रेन के टॉयलेट में बिहार की युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पटना। वैष्णोदेवी जा रही ट्रेन के टॉयलेट में एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती बिहार की रहनेवाली बताई गई है। साथ ही उसके गले में फंदा पड़ा हुआ था। ट्रेन के टॉयलेट में लाश मिलने की यह घटना मुंबई-वैष्णोदेवी कटरा (जम्मू) के बीच चलनेवाली स्वराज एक्स्प्रेस की बताई गई है। घटना को लेकर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शव स्वराज एक्सप्रेस के एस 4 कोच के शौचालय में मिला। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे ट्रेन के बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने के करीब दो घंटे बाद इसकी जानकारी तब मिली, जब कुछ यात्री ट्रेन के टॉयलेट खोलने की कोशिश करने लगे। दरवाजा नहीं खुला यात्रियों ने ट्रेन में टीटीई को इसकी सूचना दी। टीटीई ने मुसाफिरों की मदद से टॉयलेट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन गेट नहीं खुल सका।
बिहार की रहनेवाली थी युवती आधार कार्ड से हुई पहचान
जानकारी के अनुसार, शिकायत के बाद दोपहर 13:10 बजे ट्रेन को पालघर के दहानू रोड स्टेशन पर रोका गया जहां ट्रेन के रुकने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने बाहर से दरवाजे का कुंडी खोली तो अंदर लड़की का शव जमीन पर पड़ा देखा। जिसके गले में कपड़े का फंदा पड़ा हुआ था। वहां मौजूद यात्रियों ने बताया कि लड़की शौचालय के अंदर गई थी, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई
इस हादसे के बाद स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन लगभग एक घंटे देरी से चली। वहीं, मृत लड़की के पास से मिले आधार कार्ड से पता चला कि वो बिहार की रहने वाली है। आधार कार्ड पर उसका नाम आरती कुमार और 20 उम्र साल दर्ज है। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। लाश को दहानू रोड के कॉटेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और चिकित्सकों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और पुलिस को आगे की जांच के लिए सूचित कर दिया गया है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि लड़की अकेले सफर कर रही थी, या उसके साथ कोई और था। साथ ही मामले की हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.