ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम नीतीश ने विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग की स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बुधवार को विश्वेश्वरैया भवन पहुंचकर भवन में लगी आग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आग बुझाने को लेकर अपनाई गई प्रक्रिया और संसाधनों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तत्परतापूर्वक की गई कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक स्थल पर रूककर भवन के अगले और पिछले हिस्से में लगी आग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, अग्निशमन सेवायें की पुलिस महानिदेशक शोभा अहोतकर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की खबर मिलने के बाद हमने इस संबंध में पूरी जानकारी ली है। अग्निशमन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आग पर काबू पाने को लेकर लगातार कोशिश की है। इतनी देर तक आग का जारी रहना अपने आप में एक अलग तरह की घटना है।
कभी इतनी देर तक किसी सरकारी भवन में आग लगी रहने के बारे में नहीं सुना था। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद हमने विश्वेश्वरैया भवन पहुंचकर जायजा लेने का फैसला किया। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने को लेकर पूरी कोशिश की है। सभी अधिकारी इस समय यहां पर मौजूद हैं। इस तरह की घटना आगे न हो इसको लेकर जो भी जरूरी इक्यूपमेंट है उसे यहां उपलब्ध कराया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.