विश्वेश्वरैया भवन आग मामला: भवन निर्माण विभाग की 6 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट
पटना: राजधानी स्थित विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने के मामले में भवन निर्माण विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की 6 सदस्यीय कमेटी जांच करेगी। कमेटी को जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी होगी। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग ने भी जांच के लिए अपनी कमेटी बनाई है। आग लगने की घटना में ग्रामीण कार्य विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि की ओर से बनाई गई कमेटी में अभियंता प्रमुख राकेश कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। असीम कुमार मुख्य अभियंता को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा मुख्य अभियंता वरुण सिंह को भी सदस्य बनाया गया है। चंद्रशेखर प्रसाद सिंह उपसचिव को भी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार मंडल और विपिन कुमार को जांच के लिए बनाया गया है। ये कमेटी एक सप्ताह तक पूरे मामले की जांच-पड़ताल करेगी और फिर उसके बाद रिपोर्ट देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर भवन निर्माण विभाग की ओर से यह जांच टीम बनाई गई है। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग ने भी अपने स्तर से एक जांच टीम बनाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम में अधिकारियों के साथ खुद विश्वेश्वरैया भवन जाकर निरीक्षण किया था।