ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम नीतीश ने निर्माणाधीन फिजिकल मॉडलिंग सेंटर व कोसी तटबंध का किया निरीक्षण

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सुपौल जिले के बीरपुर स्थित नव निर्माणाधीन फिजिकल मॉडलिंग सेंटर और कोसी तटबंध पर बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री बीरपुर में बन रहे फिजिकल मॉडलिंग सेंटर (वॉटर रिचर्स सेंटर) का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद, कोसी के पूर्वी तटबंध के कई स्पर का बारीकी से जायजा लिया और जल संसाधन के अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दें कि बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर में बाढ़ प्रबंधन, बिहार कोसी बेसिन विकास परियोजना के अंतर्गत फिजिकल मॉडलिंग सेंटर (भौतिकीय प्रतिमान केंद्र) का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं। फिजिकल मॉडलिंग सेंटर निर्माण कार्य दिसंबर 2022 में बनकर तैयार होना हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम लोगों का पूरा ध्यान 3 से 4 महीने आपदा पर ही रहेगा। जल्द ही उसकी बैठक भी करेंगे। जल संसाधन विभाग की ओर से बाढ़ की जानकारी, बचाव और सुरक्षा को लेकर आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। तटबंद पर स्टील शीट पाइलिंग तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.