ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

पटना जीएनएम नर्सिंग छात्राओं का हॉस्टल पटना के पीएमसीएच से वैशाली के राजापाकड़ शिफ्ट किए जाने के मसले पर आज माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने बिहार के सीएम श्री नीतीश कुमार से टेलीफोनिक वार्त्ता की. माले नेता ने कहा कि सरकार का यह फैसला कहीं से उचित प्रतीत नहीं होता है. इससे छात्राओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने आंदोलन के दौरान छात्राओं पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज के मसले को भी उठाया.

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मसले को गंभीरता से सुना. उन्होंने कहा कि चूंकि वे अगले दो दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं इसलिए अपना लिखित पत्र उनके निजी सहायक को दे दें. मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग के सचिव को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दे देंगे.

माले विधायक महबूब आलम ने यह भी कहा कि यदि एक जगह संभव ना हो तो अलग-अलग बैच को अलग-अलग जगहों पर शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन इसे पटना में ही किया जाना चाहिए ताकि छात्राएं बेवजह की परेशानी का सामना न करें. आंदोलन के दौरान नर्सिंग छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज हुआ, पीएमसीएच प्रशासन का रुख इन लड़कियों के प्रति बहुत ही कठोर रहा है और आंदोलन का बहाना बनाकर उनके ऊपर कार्रवाई की भी धमकी दी जा रही है. यह सरासर अन्याय है और इसे तत्काल रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए

नर्सिंग छात्राओं के बीच बर्बर लाठीचार्ज और पीएमसीएच प्रशासन के असंवेदनहीन रुख के बाद भय का माहौल व्याप्त है. सरकार अपनी ओर से पहल करके जीएनएम नर्सिंग छात्राओं को आश्वासन दे कि उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.
विदित हो कि पीएमसीएच से अपना हॉस्टल वैशाली के राजापाकर में शिफ्ट किए जाने के खिलाफ जीएनएम नर्सिंग छात्राओं ने लगातार आंदोलन किया.आइसा और ऐपवा ने इस आंदोलन का सक्रिय समर्थन किया. पुलिस ने बहुत ही बर्बरता के साथ छात्राओं पर लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए थे और फिर जबरदस्ती छात्राओं के आंदोलन को वहां से हटा दिया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.