पटना में राजापुर घाट पर गंगा में डूबे 4 लड़के, 2 की लाश बरामद
पटना: राजधानी पटना में 4 लड़के डूब गए हैं। अबतक दो की लाश बरामद की गई है, बाकी दोनों की तलाश जारी है। बताया जाता है कि राजापुर घाट 8 से 10 दोस्त गंगा स्नान करने आए थे। जिसमें 6 लोग डूबने लगे। 2 लड़कों को किसी तरह से वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन 4 लड़के नदी में डूब गए। फिलहाल 2 लड़कों की डेड बॉडी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे पटना पुलिस लाइन के रहने वाले हैं। सुबह गांधी मैदान से क्रिकेट खेलने के बाद सभी पटना के राजपुल स्थित पहलवान घाट गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। जहां 6 लड़के डूबने लगे। 2 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका। वहीं, 2 लड़कों का डेड बॉडी निकाल ली गई है। दो की खोजबीन जारी है। मौके पर एसडीआरएस की टीम मौजूद है।