उद्योगमंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से मिले कनाडा, उज़्बेकिस्तान और इस्टोनिया में भारत के राजदूत, मेड इन बिहार उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ाने पर हुई बात
तीन देशों में भारत के राजदूतों से बोले शाहनवाज – बिहार के उत्पाद बेहतरीन, इसे सिर्फ प्रोत्साहन की जरुरत
भारतीय विदेश सेवा के 3 वरिष्ठ अधिकारियों ने आज उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से पटना के गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन में मुलाकात की। मुलाकात करने वाले अधिकारियों में कनाडा में भारत के राजदूत मनीष, उज़्बेकिस्तान में भारत के राजदूत मनीष प्रभात और इस्टोनिया में भारत के राजदूत अजनीश कुमार शामिल रहे। कनाडा, उज्बेकिस्तान और इस्टोनिया में भारत के राजदूतों के साथ बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की मुलाकात में मेड इन बिहार उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
पटना में उद्योग भवन में हुई मुलाकात में बिहार के उद्योग मंत्री ने कनाडा, उज्बेकिस्तान और इस्टोनिया में भारत के राजदूतों से कहा कि बिहार को लेकर धारणा बदलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि बिहार की जैसी छवि बनाई गई है, बिहार की मौजूदा स्थिति उसके बिल्कुल विपरीत है। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के आम, केला और लीची फलों की मांग तो विदेश में रही ही है। बिहार के वैल्यू एडेड एग्रो प्रोडक्ट्स भी विदेशों में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेड इन बिहार उत्पादों की गुणवत्ता ऐसी है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार की प्रतिस्पर्धा में मजबूती से खड़ा हो सकता है लेकिन इसे जो प्रोत्साहन मिलना चाहिए था, वो नहीं मिल पाया।
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कनाडा, उज्बेकिस्तान और इस्टोनिया में भारत के राजदूतों से कहा कि विदेशों में बिहार की हकीकत बताने के लिए प्रयास किए जाएँ और मेड इन बिहार उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए जितनी भी जरुरत हो, उतने प्रयास किए जाएं।
भारतीय विदेश सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात में बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उद्योग क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे बिहार की जानकारी दी। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में तेजी से उद्योग लग रहे हैं। बिहार की श्रमशक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बिहार एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज के साथ टेक्सटाइल और लेदर सेक्टर में बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए तैयार है। पीएम मित्र परियोजना के तहत चम्पारण में मेगा टेक्सटाइल पार्क का काम आगे बढ़ रहा है तो मोतीपुर के मुजफ्फरपुर में मेगा फूड पार्क की स्थापना के लिए भी तेज गति से काम हो रहा है।
उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कनाडा, उज्बेकिस्तान और इस्टोनिया में भारत के राजदूतों को अंगवस्त्र और बिहार की लोककलाकृति को प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग्स भेंट की।