ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना जंक्शन के सामने गोलम्बर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की प्रतिमा स्थल पर पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
जहाँ शोक सलामी दी गई और मुख्यमंत्री ने एक मिनट का मौन धारण किया । इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम को लेकर सवाल पूछा. जिसपर सीएम ने चलते-चलते कहा कि बहुत जल्द सब मालूम चल जाएगा कि जेडीयू के तरफ से राज्यसभा का उम्मीदवार कौन होगा, आप लोग इंतजार कीजिए। बता दें कि जेडीयू की ओर से अभी तक राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कि गई है. जिसको लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.