ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति दयनीय:-प्रमुख गुड़िया कुमारी

पुनपुन/ पुनपुन प्रखंड के प्रमुख गुड़िया कुमारी पंचायतों का भ्रमण कर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किए जिसमें पोठही पंचायत के वार्ड नंबर 3 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 49 में देखा गया कि सहायका उपस्थित हैं परंतु सेविका 2 महीने से केंद्र पर आती ही नहीं है जैसा की सेविका तथा ग्रामीणों द्वारा बताया गया। वहां के पंचायत समिति सदस्य रामानुज कुमार ने बताया कि पंचायत समिति के बैठक में सीडीपीओ सुमन सिन्हा को आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति के बारे में बताने पर उग्र हो उठे थे क्योंकि सीडीपीओ को प्रति महीना ₹3000 चढ़ावा चढ़ाया जाता है अगर ऐसी ही स्थिति रहा तो ऐसे अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्र को बेचकर कागज में लीपा- पोती कर देंगे सरकार से निवेदन है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को यथाशीघ्र निलंबित कर जांच किया जाए। केवड़ा पंचायत के लाला चक वार्ड नंबर 2 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 54 पर पहुंचे तो वहां केंद्र बंद पाया गया ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से केंद्र खुलता ही नहीं है यहां सेविका नहीं आती है तथा सहायका गंभीर बीमारी से छुट्टी पर है। फिर प्रमुख महोदया पारथु पंचायत के भभौल गांव के वार्ड नंबर 1 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 64 पर पहुंचे वहां केंद्र बंद पाया गया ग्रामीणों का कहना है कि मनमौजी के अनुसार केंद्र खुलता है। हमारे संवाददाता से प्रमुख महोदया ने बताया कि सीडीपीओ से लेकर सेविका एवं सहायिका दोषी हैं इन सभी लोगों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस भ्रमण के दौरान शैलेश कुमार पैक्स अध्यक्ष, सिंटू सिंह बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष, रामानुज कुमार पंचायत समिति सदस्य, तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.