उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार से राज्यसभा की पाँच सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज बिहार विधानसभा के सचिव के कार्यालय कक्ष में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।
उन्होंने कहा कि बिहार से राज्यसभा सांसद के लिए भारतीय जनता पार्टी के श्री सतीश चंद्र दुबे और श्री शंभू शरण पटेल एवं जनता दल यूनाइटेड के श्री खीरु महतो सहित पाँच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित सदस्यों के योगदान से आत्मनिर्भर बिहार के संकल्पों को पूरा करने में गति आएगी एवं बिहार की प्राथमिकताओं को और बल मिलेगा। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन हेतु बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।