अज्ञात गाड़ी ने मारी ठोकर हुई मौत।
फुलवारीशरीफ प्रखंड के परसा थाना के ठीक सामने पटना जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात गाड़ी वाले ने दो व्यक्ति को धक्का मार दिया जिसमें एक व्यक्ति घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए। दूसरे व्यक्ति को लोगों के सहयोग से टेंपों द्वारा पटना हॉस्पिटल में भेजा गया। मृतक व्यक्ति का नाम सचिन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता स्व० मनोज कुमार गुप्ता, जिला आरा का मूल निवासी था लेकिन बचपन से फुलवारी प्रखंड के सकरैचा पंचायत के शिवनगर में मामा के यहां रहकर आर्मी का तैयारी करता था। कुछ दोस्तों के साथ पटना जाने के क्रम में यह घटना घटा। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश था जिसके कारण पुनपुन शिव नगर के पास शव को रखकर एनएच-83 को जाम कर उचित मुआवजा तथा अपराधी को पकड़ने का मांग किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर परसा थाना प्रभारी मो० माशूक अली ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिए। साथ ही साथ फुलवारी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने तत्काल ₹20 हजार ₹3 हजार मुखिया द्वारा तथा 5 लाख आपदा प्रबंधन द्वारा देने का आश्वासन दिया और पीड़ित परिवार के लोगों को संतावना दिए।